Published On : Mon, Jul 22nd, 2019

खापरखेड़ा बिजली केंद्र में लावारिस जानवरों का आतंक

Advertisement

सुरक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल

नागपुर : खापरखेड़ा बिजली केंद्र में इन दोनों लावारिस जानवरों ने अपना घर बना रखा है कर्मचारी कम तथा लावारिस जानवर ज्यादा दिखाई दे रहे हैं आपको बता दें कि, बिजली घर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड नैनात किये गए हैं 24 घंटे सुरक्षा गार्ड नैनात रहने के बावजूद भी लावारिस जानवर खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन महाजेनको प्रशासन तथा सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है

खापरखेड़ा बिजली घर की सुरक्षा आज भी राम रामभरोसे दिखाई दे रही हैं बताया जाता हैं कि, महाजेनको के सुरक्षा अधिकारी बिजली घर की सुरक्षा कम तथा सौदमिनी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों की सुरक्षा ज्यादा कर रहे हैं लावारिस जानवरों की वजह कर्मचारी तथा कामगारों में भय व चिंता का माहौल बना हुआ है समय रहते हुए ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कभी भी जान माल की हानि हो सकती हैं

इन बातों नजर अंदाज नही किया जा सकता इस ओर संबंधित शासन व प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है अब यह देखना है कि, महाजेनको प्रशासन व सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आगे क्या कदम उठाए जाते हैं इस पर आम जनता की नजरें लगी हुई हैं

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.