Published On : Tue, Oct 7th, 2014

वाशिम : जिप कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Advertisement


clean india campaign
वाशिम।
 राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला परिषद में आज स्वच्छता मुहिम चलाई गई. इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष पवार ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. जिला परिषद के वसंतराव नाईक सभागृह में उपस्थित अधिकारियों में पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय इंगले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एमएस बायस, शिक्षा विभाग के पेंदोर उपस्थित थे.

25 सितंबर से 23 अक्तूबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती पर अधिकारी-कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचकर अपने कार्यालय और टेबल-कुर्सियों की साफ-सफाई की. सुबह दस बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद सबने स्वच्छता की शपथ ली और एक घंटे तक जिला परिषद के सामने फैली गाजर घास की सफाई की. इस अवसर पर जिला परिषद के डॉ. मेहकरकर, अधीक्षक अम्बादास लाखे, पंचायत विभाग के अधीक्षक चव्हाण, जनसंपर्क अधिकारी राम श्रृंगारे, कक्ष अधिकारी एस. आर. काले, रवि सोनोने, रुपेश निमके, तुषार जाधव, रवींद्र सोलव, मुकुंद नायक सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे.

clean india campaign
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष पवार ने सबसे स्वच्छता के लिए एक घंटा देने को कहा. अभियान के दौरान 23 अक्तूबर तक सरकारी छुट्टियों को छोड़ शाम 5 से 6 बजे के बीच एक घंटा कर्मचारी पूरे परिसर की सफाई करेंगे. इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया गया है.

clean india campaign

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.