Published On : Wed, Sep 27th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

प्रशासक द्वारा NVCC में “व्यापारिक समस्या निवारण समिती” का गठन

Advertisement


हाल ही आयोजित हुई नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स की वार्षिक आमसभा में चेंबर से जुड़े व्यापार संगठनों के प्रतिनिधी एवं सदस्यों ने चेंबर के प्रशासक श्री यु.सी. नाहटा से कहा कि चेंबर हमेशा से ही व्यापारियों की आवाज रहा है। चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय व्यापारियों की परेशानियों एवं समस्याओं को शासन-प्रसाशन के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। गत 7-8 महीनों से चेंबर का कार्यभार आपके द्वारा संचालित किया जा रहा है। अतः नागपुर के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों एवं समस्याओं को हल कराने हेतु आपके द्वारा संज्ञान लेना चाहिये।

प्रशासक महोदय ने चेंबर के सदस्यों के निवेदन को स्वीकार करते हुये नागपुर तथा विदर्भ के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों को शासकीय व गैर शासकीय विभागों के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने हेतु “व्यापारिक समस्या निवारण समिती” का गठन किया है। इस समिती के सदस्य निम्न है:

समिती संयोजक – श्री हेमंतजी गांधी
प्रशासक टीम मेंबर – सी.ए. प्रसाद धारप
समिती सदस्य – श्री श्रीगोपालजी सोनी
समिती सदस्य – श्री निलेेशजी सुचक
समिती सदस्य – श्री मनसुखलालजी (मनुभाई) सोनी
समिती सदस्य – श्री राजेश लखोटिया
समिती सदस्य – राजुभाई माखीजा

Gold Rate
28 April 2025
Gold 24 KT 95,700 /-
Gold 22 KT 89,000 /-
Silver / Kg 97,200 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रशासक महोदय ने कहा कि चेंबर से संलग्न व्यापारियों को व्यापार करने में शासन-प्रशासन की नीति- नियमों, टैक्स प्रक्रिया की परेशानियों, बैंकिंग प्रणाली, प्राकृतिक आपदा के कारण हुये आर्थिक नुकसान एवं अन्य सभी व्यापारिक परेशानियों व समस्याओं की जानकारी समिती सदस्यों या चेंबर कार्यालय को दे। समिती द्वारा उनका निवारण कराने हेतु संबंधित विभागों को प्रतिवेदन देकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का कार्य किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement