
अमरावती: बारिश में लंबे अंतराल के कारण सोयाबीन, कपास और तुअर की फसलों को नुकसान पहुंचने की स्थिति सामने आई है। किसानों को फसल नुकसान की भरपाई दिलाने के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ऐसा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा।
पालकमंत्री बावनकुले ने तिवसा तहसील में किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसलों का प्रत्यक्ष जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल की स्थिति और बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कृषि पंपों की बिजली आपूर्ति तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित फसलों का पंचनामा कर उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।
बावनकुले ने कहा कि फसल नुकसान का आकलन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी और किसानों को राहत दिलाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
महाराष्ट्र, अमरावती से रविकुमार बनसोड की रिपोर्ट।




