Published On : Mon, Sep 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

अमरावती के धाबा गांव में बंद मकान से महिला का शव मिलने से सनसनी

Advertisement

अमरावती के धाबा गांव में बंद मकान से महिला का शव मिलने से सनसनी

अमरावती: बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र के धाबा गांव में बंद मकान से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वैशाली ठाकरे के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मौत करीब तीन दिन पहले होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित मकान पिछले करीब तीन दिनों से बंद था। शनिवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना मिलते ही बडनेरा पुलिस मौके पर पहुंची और मकान खोलकर अंदर जांच की। पुलिस को घर के भीतर महिला का शव मिला, जिसके बाद घटनास्थल की जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जानकारी में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। वहीं, गांव में चर्चा है कि महिला के सिर पर गैस सिलेंडर से वार किया गया था। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

घटना के बाद यह भी चर्चा है कि महिला के पति ने मकान को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। हालांकि, इस संबंध में भी पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

महिला की मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। बडनेरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.