
नागपुर: सावनेर तहसील के खापा वन परिक्षेत्र के टेंबुरडोह बीट के एक खेत में मादा बाघ व दो सांबर की लाश मिलने से वन विभाग में हड़कम्प मच गया है। बाघ और सांबर तीनों की मौत करंट लगने से होना बताया जा रहा है। परिसर के बड़ेगांव स्थित एक खेत में लगे तार में दौड़नेवाले करंट के संपर्क में आने के कारण यह घटना होने की सूचना है। इस संबंध में वन विभाग में गजब की चुप्पी देखी जा रही है।
वन्यजीव परिसरों से लगे खेत खलिहानों में इस तरह वन्यजीवों के शिकार हो जाने की कई घटनाएं होने से सभी सकते में हैं। मारे गए वन्यजीवों की पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
पैसों के लिए चोरी, पुलिस से बचने बदलता रहा ठिकाना! #NagpurNews #Crime...
रिवर्स का कहर! Polo कार ने बाइक को मारी टक्कर #NagpurNews #Accident...
सीताबर्डी में सिरफिरे युवकों का उत्पात! #NagpurNews #Crime #Sitabuldi #Sitabuldi #CCTVFootage #news
MPSC ग्रुप-C भर्ती में PESA विकल्प नहीं, छात्र नाराज
खामगांव में किसान सभा का जोरदार ‘जेल भरो’ आंदोलन



