Published On : Fri, Jan 13th, 2017

काटोल की कामयाबी से उत्साहित विदर्भ माझा लड़ेगी नागपुर मनपा चुनाव

Advertisement

NMC nagpur
नागपुर : 
काटोल नगरपरिषद में कामयाबी के बाद विदर्भ माझा पार्टी के हौसले बुलंद है। अलग विदर्भ राज्य आंदोलन से उपजी पार्टी की नजर काटोल की सत्ता पाने के बाद अब नागपुर महानगर पालिका पर है। पार्टी शहर के सभी 151 प्रभागों से अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पाँच प्रभागों से पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष राजुकमार तिरपुड़े के अनुसार नागपुर मनपा चुनाव उनकी पार्टी के लिए अहम है।

यहाँ पूरी ताकत के साथ चुनाव तो लड़ा ही जायेगा, साथ ही विदर्भ की सभी जिला परिषद और जिला पंचायत के चुनाव लड़ने की पक्की तैयारी भी है। शहर के लिए फ़िलहाल उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू है। पार्टी ने सिर्फ ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने का निश्चय किया है जो विदर्भ राज्य का समर्थक और किसी न किसी रूप से इस आंदोलन से जुड़ा हो।

तिरपुड़े के मुताबिक अन्य दलो के लोग भी उनसे संपर्क कर रहे हैं। जल्दी ही सभी सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।जिनमें कुछ प्रतिष्टिठ व्यक्ति भी हो सकते हैं। विदर्भ माझा ने किसी भी दल से गठबंधन का रास्ता खुला रखा है। पार्टी का कहना है कि जो भी दल इस आंदोलन से जुड़ा है उसके साथ जाया जा सकता है, इससे विदर्भ आंदोलन को मजबूती ही मिलेगी। पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरी अणे की पार्टी विदर्भ राज्य आघाडी भी चुनाव मैदान में उतरने वाली है ऐसे में इन दोनों दलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

काटोल में मिली सफलता पर बोलते हुए राजकुमार तिरपुड़े ने कहा कि विदर्भ की जनता अलग राज्य हासिल करने का पक्का मन बना चुकी है। जिन दलों ने अब तक उनका मत लेकर उनके साथ छलावा किया है, जनता उसे चुनाव में सबक सिखाएगी। नागपुर महानगर पालिका में भी उन्हें बेहतर कामयाबी की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges