Published On : Fri, Jan 13th, 2017

शुक्रवार को भाजपा के 472 उम्मीदवारों ने दिया साक्षात्कार

Advertisement


नागपुर:
मनपा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया जा रहा साक्षात्कार का क्रम अब भी शुरू है। गुरुवार को राज्य इकाई की कार्यकारणी सभा होने की वजह से साक्षात्कार नहीं लिया गया। एक दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को प्रभाग क्रमांक 31, 35, 36, 37 और 38 के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए जिसमें कुल 472 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिए। भाजपा शहर अध्यक्ष आमदार सुधाकर कोहले ने बताया कि अब तक 35 प्रभागों के हुए साक्षात्कार में कुल 2734 कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारी की इच्छा जतायी है।
विधायक अनिल सोले, विधायक सुधाकर देशमुख, विधायक गिरीश व्यास, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक विकास कुंभारे, विधायक मिलिंद माने, प्रदेश सचिव माया इवनाते, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष विधायक जमाल सिद्दीकी, शहर महामंत्री संदीप जोशी, संगठन मंत्री भोजराज डुम्बे, धर्मपाल मेश्राम ने इच्छुक उमीदवारों के साक्षत्कार लिए।

जिन लोगों ने आज साक्षात्कार दिया उनमें प्रमुख रूप से उपमहापौर सतीश होले, पूर्व महापौर डॉ कल्पना पांडे, डॉ रविंद्र उर्फ़ छोटू भोयर, अविनाश ठाकरे, पल्लवी शामकुळे, प्रकाश तोतवानी, गोपाल बोहरे, विजय राऊत, देवेंद्र दस्तुरे, ऊषा नायडु, गिरीश देशमुख, किशोर वनखेड़े, रमेश दलाल, प्रकाश भोयर, ममता भोयर, एड. मीनाक्षी तेलगोटे, मनीषा घाटे, जयश्री वाड़ीभस्मे, प्रमोद तभाने, केतन मोहितकर, अतुल दुरगकर, जयंत गुड़धे(पाटिल), मंदा भुसारी, सुषमा वनखेड़े, संजय बड़वाइक, संगीता ठाकुर, ईश्वर धीरडे, वर्षा ठवरे, वर्षा चौधरी, मनीषा घाटे, साधना ढोक, गिरधर तिवारी, नानक आहूजा, संजय बोंडे, अमित गाड़गे, दिलीप तुपकर, दिलीप दिवे, चंदा लोलगे, राजू गायकवाड़, तेजस देशपाण्डे, घनश्याम शंभुवानी, मनोज इंगले शामिल हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.