Published On : Wed, Jul 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

भगवान के घर चोरी से पहले मांगी माफी, फिर दानपेटी लेकर फरार हुए चोर

Advertisement

नागपुर: लकड़गंज थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां दो अज्ञात चोरों ने पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और उसके बाद मंदिर की दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मालधक्का परिसर स्थित शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर की देखरेख करने वाले जितेंद्र पांडे 27 जुलाई की शाम मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों दानपेटियों के ताले भी टूटे हुए थे और उनमें रखी नकदी गायब थी।

Gold Rate
July 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में दो अज्ञात चोर मंदिर के अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी करने से पहले दोनों चोरों ने भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने दानपेटियों के ताले तोड़े, उसमें रखी नकदी निकाली और मौके से फरार हो गए।

मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर में चोरी का यह अनोखा मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement
एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP  #MaharashtraNews #NagpurNews

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews  #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday #news

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert  #MaharashtraRain #Weather

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather

पेपर लीक विरोध में टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता #Akola #PaperLeak  #YouthCongress #MaharashtraNews

पेपर लीक विरोध में टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता #Akola #PaperLeak #YouthCongress #MaharashtraNews

टीईटी पेपर लीक आरोपी पुलिस हिरासत में #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra #news

टीईटी पेपर लीक आरोपी पुलिस हिरासत में #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra #news

नाबालिग बेटे ने ही करवाई ₹7.48 लाख की चोरी #NagpurNews #Crime #NagpurPolice #LatestNews #GoldTheft

नाबालिग बेटे ने ही करवाई ₹7.48 लाख की चोरी #NagpurNews #Crime #NagpurPolice...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges