Published On : Tue, Nov 12th, 2019

विदर्भ सिंधी विकास परिषद ने गुरूनानक जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का पुष्प गुच्छ की वर्षा कर स्वागत किया।

Advertisement

नागपुर: 550 वी श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा एडवोकेट ममतानी वकील साहब के मार्गदर्शन में जरिफटका से लगातार 50 वे वर्ष भव्य शोभायात्रा निकली गयी शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर सत्कार विदर्भ सिंधी विकास परिषद द्वारा किया गया।

अध्यक्ष डॉ विन्की रुघवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप मोटवानी, उपाध्यक्ष तुलसी सेतिया, सहित सिंधी हिन्दी विद्या समिती स्कूल के अध्यक्ष हरीश बाखरू, समाजसेवी दादा विजय केवलरमानी, परिषद के पी. टी.दारा , गोपाल खटवानी, विजय विधानी, विनोद बंटी दुधानी, जवाहर चुग , ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। श्री गुरु नानक देव के चित्र पर भव्य हार पहिना कर,पूजा अर्चना की गयी।।भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में नर नारी बच्चे और श्रद्धालुओं की भीड़ का तांता लगा हुआ था।।

Gold Rate
26 June 2025
Gold 24 KT 97,400 /-
Gold 22 KT 90,600 /-
Silver/Kg 1,07,700/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement