Published On : Mon, Jul 29th, 2019

गरज बहुउद्देशीय संस्था ने ओल्ड एज होम के वृध्दो को दिया स्वास्थ शिबिर का लाभ

Advertisement

नागपुर: मीनूश्री रावत गरज बहुउद्देशीय कल्याणकारी संस्था की अध्यक्ष है. इस संस्था का उद्देश्य विशेष रूप से स्वास्थ सेवा को जन जन तक पहुँचाना है. इसको ध्यान में रखते हुए उमरेड रोड के उदासा स्थित फैजाने ताजुल औलिया ओल्ड एज होम (वृद्ध आश्रम )में सभी वृद्धो के लिए निशुल्क स्वास्थ शिबिर का आयोजन किया गया.

इस शिबिर में डॉ.शंकर गबने की ओर से सभी की बीपी, शुगर, वायरल इन्फेक्शन, बॉडी की जांच की गई. सभी को इस दौरान मुफ्त में दवाईयां भी दी गई. इस समय सभी को कपडे भी भेट किए गए. इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया.

उज्वल भविष्य फाउंडेशन की अध्यक्ष शीतल चिपाटे की ओर से भी जरूरतमंद वृद्धो को टॉवल और कपडे दिए गए. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रीपाद नायब, प्रमोद सातंगे, मंगला राऊत, प्राची सहारे, प्रियंका तायवाड़े, शुभम, इरशाद, राजेश, असलम, स्नेहा कोसे, मेघा डोंगरे, गौरव सोनुने, इति नरवडे मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.