Published On : Tue, Mar 5th, 2019

जामठा में भारत-ऑस्ट्रेलिया वन डे मैच शुरू, क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह

Advertisement

नागपुर: नागपुर के जामठा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे क्रिकेट मैच शुरू हो चुका है. पहले बल्लेबाजी भारतीय टीम कर रही है. इस मैच के लिए पहले ही नागपुर शहर के साथ ही आसपास के छोटे शहरों में भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह नजर आ रहा था. मंगलवार को जामठा के बाहर क्रिकेटप्रेमियों की हजारों की तादाद में भीड़ दिखाई दी.

हाथों में तिरंगा लेकर, अपने क्रिकेटरों के पोस्टर लेकर, नीली जर्सी पहने, कही सेना के कपड़े तो कहीं भगवान् शिव के वेश में भी क्रिकेट प्रेमी नजर आए. सुबह से ही आज क्रिकेटप्रेमियों के ग्रुप जामठा की ओर जाने लगे थे. स्टेडियम के बाहर भी इंडिया इंडिया के नारे लगाए गए. क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद है कि आज का मैच भारत ही जीतेगा. फिलहाल मैच अपनी गति से आगे बढ़ रहा है.

Gold Rate
Mar 6th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,68,700/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement