Published On : Tue, Oct 2nd, 2018

किसानो के साथ पुलिस का बर्ताव सरकार की संवेदनहीनता दर्शाता है – कांग्रेस

Advertisement

नागपुर/वर्धा : देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर किसानों के साथ पुलिस द्वारा की गयी बर्बरता पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशान साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के किसानों पर लाठियाँ और अश्रुगैस छोड़ें जाने की घटना को निंदनीय करार दिया है। कांग्रेस के मुताबिक सरकार तक अपनी बात पहुँचाने राजधानी पहुँच रहे किसानों पर दिल्ली की सीमा गाजियाबाद में पुलिस द्वारा की गई बर्बरता निंदनीय है।

राष्ट्रपिता गाँधी की 150 वी जन्मजयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर ऐसा बर्ताव सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

Gold Rate
Mar 16 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शास्त्री से जय जवान जय किसान का नारा दिया था। आज जवान और किसान एक दूसरे के सामने खड़े है। क्या सरकार अब किसी को प्रश्न पूछने से भी रोकेगी। उत्पादन लागत से 50 फ़ीसदी अधिक मुनाफ़ा देने का वादा कर बीजेपी सत्ता में आयी। आज जब किसान सवाल पूछ रहे है तो उन पर डंडे बरसाये जा रहे है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement