Published On : Sat, Mar 10th, 2018

धूमधाम से मनाया अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा ने होली मिलन

Advertisement


नागपुर: होली के उपलक्ष्य पर अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा के तत्वावधान मंे प्रतिवर्षानुसार होली मिलन समारोह का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में जवाहर विद्यार्थी गृह, जी. एस काॅलेज के पास, सिविल लाइन्स में किया गया। होली मिलन समारोह में ब्राम्हण समाज के अनेक समाज बंधु अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम का आरंभ महासभा के सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। महासभा के अध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात वाराणसी के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक विकास पांडेय ने ‘ बम-बम बोल रहा है काशी….’,‘ पानी या लाले-लाल है, गौरा हमरौ के चाही….’, ‘दुलारी बड़ी दुलरी….’ आदि जोशिले भोजपुरी फाग गीतों की शुरूआत की। मोनू चैबे ने ‘ माई फेरा न नजरिया….’ गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुसुम पांडे ने ‘ मीनिया की ठाईं मैया लावेली भूलहका….’ गीत गाकर समां बांध दिया। इलाहाबाद के गायक विकास पांडेय ने एक से एक बढ़कर एक गीत सुनाए। मुंबई से आए गायक कलाकार कपिल मौर्य व साथियों ने उत्साह से भरे गीत गाकर सभी श्रोतागणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बैंजो पर मुन्ना शर्मा, आॅरगन पर चंद्रकांत कुमार, आक्टोपैड पर विवेक कुमार, सुधाकर पाटिल, ढोलक पर नसीम भाई, अशर भाई, ढोल ढोलक पर नितिन चिमोटे, की बोर्ड पर अजीत भालेराव, सैक्साफोन पर अमित ने सभी गायक कलाकारों का बखूबी साथ दिया।


महामंत्री रामनारायण मिश्रा ने संबोधित करते हुए समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिये संस्था की प्रतिज्ञा स्पष्ट की। युवा वर्ग से भारतीय संस्कृति के प्रति सजग होने की अपील की।

Gold Rate
02 july 2025
Gold 24 KT 97,500 /-
Gold 22 KT 90,700 /-
Silver/Kg 1,06,600/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्यक्रम की सफलतार्थ महासभा के अध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला, कार्याध्यक्ष श्याममूर्ति पांडेय, महामंत्री रामनारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष माताप्रसाद दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, राजेश प्रसाद पांडेय, रत्नेश्वर तिवारी, शशांक पांडेय, संजय सत्यनारायण पांडेय, मंत्री नितिन तिवारी, रविंद्र कुमार पांडेय, संजय रामविलास पांडेय, अजय पांडेय, दर्शना पांडेय, खिल्लन तिवारी, ब्रिजेश तिवारी, प्रेमप्रकाश चैबे, अर्चना पांडेय, अभय कुमार मिश्र, सावित्री देवी मिश्र, आदित्य कुमार मिश्र, अनिरूद्ध मिश्र, सुषमा किश्र, संध्या मिश्र, अदिती राव सहित अन्य ने अथक प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement