Published On : Mon, May 1st, 2017

परीक्षा के दौरान मेट्रो का कार्य बंद रखे जाने पर विद्यार्थियों ने माना नागपुर टुडे का आभार

Advertisement

Metro Work front of Santaji College
नागपुर:
 अप्रैल महीने से विज्ञान,कला और कॉमर्स की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बीते माह 20 तारीख से एम.ए के 27 संकायों की विभिन्न परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 21 तारीख को ली गई परीक्षा के दौरान परिक्षार्थीयो को काफी परेशान होना पड़ा था। दरअसल वर्धा रोड के संताजी महाविद्यालय में करीब 500 विद्यार्थियों को यह सेंटर दिया गया था। अन्य महाविद्यालय के सामने मेट्रो रेल का कार्य शुरू है। जिसके कारण 21 तारीख के पेपर में छात्रों को 3 घंटे क्रेन और गड्डा खोदनेवाली मशीनों की कर्कश आवाजों ने काफी परेशान किया था। इस आवाज के कारण सैकड़ो विद्यार्थियों का ध्यान पर्चा हल करने में रह कर आवाज पर बार बार जा रहा था।

जब विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत नागपुर टुडे से की तो नागपुर टुडे ने मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी शिरीष आप्टे को सूचना देकर विद्यार्थियों की परेशानी से अवगत कराया था। जिसके बाद आप्टे ने आश्वासन देते हुए परीक्षा के समय संताजी महाविद्यालय के सामने के मेट्रो के कार्य को बंद रखे जाने का भरोसा दिया। दिए गए आश्वान के अनुरूप ही परीक्षा के दौरान मेट्रो का कार्य बंद रखा गया। विद्यार्थियों को मिली इस राहत के बाद विद्यार्थियों ने नागपुर टुडे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.