Published On : Tue, May 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

एमआईडीसी में चोरों का आतंक ज्वेलर्स समेत 4 दुकानों में सेंध, 42 लाख से अधिक का माल साफ

पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, चोरी का माल भी बरामद
Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए मंगलवार बाजार स्थित चार दुकानों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ज्वेलर्स समेत चार दुकानों के शटर तोड़कर करीब 42 लाख रुपये के गहने, नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग का भी समावेश है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।

एमआईडीसी पुलिस थाने के आईसी चौक स्थित भीड़भाड़ वाले मंगलवार बाजार में 8 मई की तड़के चोरों ने मोनाली ज्वेलर्स, मोनाली स्टील, जय भोले किराना और एक अन्य किराना दुकान को निशाना बनाया। बदमाश लोहे की रॉड की मदद से दुकानों के शटर उखाड़कर अंदर घुसे और वहां रखे गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

Gold Rate
June 30,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 40,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने दुकानदारों को दुकानों के शटर टूटे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने देखा कि गल्ले से करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। शुरुआती जांच में चोरी की कुल रकम करीब 42 लाख रुपये आंकी गई।

घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार संदिग्ध युवक नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Advertisement

आरोपियों की पहचान मुस्तफिक खान, सुमित सुमन और सागर उर्फ लिंगा वाघाड़े के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपी डब्ल्यूसीएल सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक आरोपी कामठी का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 310 ग्राम सोने के आभूषण, 1.7 किलोग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद सहित कुल 28 लाख 51 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया है।

जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कामठी परिसर में जमा हुए और वहां चोरी के सामान का बंटवारा किया। इसके बाद एक आरोपी उज्जैन तो दूसरा भोपाल भाग गया, जबकि दो आरोपी अमरावती में छिपे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में नागपुर शहर पुलिस के सीपी डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
फुटाला तालाब के पास भुट्टे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

फुटाला तालाब के पास भुट्टे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर...

संत निवृत्तिनाथ पालखी का पंढरपुर प्रस्थान

संत निवृत्तिनाथ पालखी का पंढरपुर प्रस्थान

टीईटी पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

टीईटी पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस टैंकर की टक्कर, एक की मौत

गैस टैंकर की टक्कर, एक की मौत

आरडी फार्म हाउस कार्रवाई पर फिलहाल रोक

आरडी फार्म हाउस कार्रवाई पर फिलहाल रोक

नागपुर में कार बेचने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी

नागपुर में कार बेचने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges