Published On : Wed, Sep 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: बीमारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गादा वॉर्ड, ढीवर मोहल्ला निवासी रमेश मंगल भोयर (47) है। रमेश मज़दूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। इससे उन्हें कभी-कभी असहनीय दर्द होता था।

सोमवार दोपहर को रमेश ने किचन में छत के हुक से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को करीब चार बजे परिजनों ने उसे मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। न्यू कमाठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Gold Rate
Mar 5th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,62,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,50,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि रमेश मिर्गी से पीड़ित था। पुलिस ने रमेश के बेटे अल्पेश के बयां के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement