Published On : Fri, Jan 13th, 2017

विद्यार्थियों ने नायलॉन मांजे के विरोध में प्रदर्शन किया

Advertisement

Protest Against Nylon Manja
नागपुर:
 मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शहर के अभियांत्रिकी विद्यार्थियों ने नायलॉन मांजे के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। संविधान चौक पर शुक्रवार सुबह 11 बजे नागपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 200 विद्यार्थियों ने शहर में चोरी-छिपे और ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए नायलॉन मांजे बेचे जाने की खिलाफत की और नागरिकों से अपील की कि लोगबाग नायलॉन मांजे से पतंग उड़ाने के दिखावे से बचें। विद्यार्थियों ने हाथों में फलक लेकर नायलॉन मांजे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लाने और इससे पक्षियों, वन्यजीवों और इंसानों को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरुकता लाने की कोशिश भी की।

विद्यार्थियों ने जानकारी दी कि पिछले साल भी नायलॉन मांजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद 250 से अधिक पक्षियों को मौत मांजे में फंस कर हुई थी। इस वर्ष समझदारी से काम लेते हुए नायलॉन मांजे को पतंग उड़ाने के लिए उपयोग में नहीं लाना चाहिए। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन में स्पीचलेस एनिमल्स नाम के एनजीओ के सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल प्रशांत कडू, एनएसएस विभाग प्रमुख राहुल कदम, स्पीचलेस एनिमल संस्था की अध्यक्ष सुनीता मेंढे की भी प्रमुखता से उपस्थिति रही।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.