Published On : Fri, Jan 13th, 2017

मराठा मोर्चे के जवाब में शनिवार को बहुजन क्रांति मूक मोर्चा

Advertisement

Representational Pic

नागपुर:
राज्य भर में निकाले गए मराठा मूक मोर्चे के जवाब में अब बहुजन समाज भी मोर्चा निकालने जा रहा है। शनिवार को रेशमबाग मैदान से नागपुर में बहुजन समाज का मोर्चा निकाला जायेगा। इस मोर्चे के माध्यम से बहुजन समाज एट्रोसिटी कानून को और सख्त बनाने की माँग सरकार से करेगा। आयोजकों के मुताबिक इस मोर्चे में समाज के लगभग दो लाख लोग सहभागी होंगे। राज्य भर के करीब 284 संगठन इस मोर्चे को अपना समर्थन दे रहे हैं।

यह मोर्चा मराठा मोर्चा की तर्ज पर ही निकाला जा रहा है। सुबह 11 बजे रेशमबाग से निकाले जाने वाले इस मोर्चे का समापन संविधान चौक पर बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा के पास होगा। मोर्चे के साथ 200 डॉक्टरों का दल भी होगा एवं पांच हजार कार्यकर्ता मोर्चे के सुचारु संचालन के लिए प्रयास करेंगे। मोर्चे के प्रतिनिधियों का दल जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी माँगो का निवेदन सौपेगा। शुक्रवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्र-परिषद में यह जानकारी दी गयी।

Advertisement
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.. #nagpurnews #crime #latestnews

धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above