Published On : Fri, Jan 13th, 2017

काँग्रेस से हाथ मिलाकर मनपा चुनाव लड़ेगी लोकमंच

Advertisement

NMC Poll
नागपुर: 
आगामी महानगर पालिका चुनाव में लोकमंच दल काँग्रेस का हाथ थामेगा। मनपा चुनाव की तारीख के ऐलान हो जाने के साथ ही राजनितिक दलों द्वारा चुनावी रणनीति बनाने का प्रयास शुरु हैं । ऐसे में किस दल का किससे गठबंधन होगा ये फ़िलहाल तय दिखायी नहीं दे रहा। लेकिन 5 नगरसेवकों वाले जनमंच में अपनी भूमिका साफ कर दी है। पार्टी के नेता बब्बी बावा ने काँग्रेस के साथ ही गठबंधन होने का पक्का दावा किया है। हालांकि गठबंधन और सीटों के बटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच फ़ाइनल बैठक अब तक नहीं हुयी है। बीते दिनों काँग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण नागपुर में थे इस दौरान उनकी लोकमंच के मुखिया अटलबहादुर सिंह से फ़ोन पर बात हुयी थी। लोकमंच ने गठबंधन में 12 सीटों की माँग की है। फ़िलहाल पार्टी के मनपा में पाँच नगरसेवक है।

बीते चुनाव में लोकमंच ने काँग्रेस के साथ और उसी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 7 जगह से अपने उम्मीदवार उतारे जिनमें से 5 जगह से जीत हासिल हुयी थी । अटलबहादुर सिंह मनपा की राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। फ़िलहाल बीमारी को वजह से सक्रिय राजनीति में भागेदारी न निभाते हुए भी मनपा की राजनीति में प्रभावी भूमिका रखते है। सिंह को मनपा चुनाव का किंग मेकर माना जाता है। 80 के दशक में वे दो बार महापौर भी रहे। वर्ष 2012 के चुनाव में उन्होंने काँग्रेस के साथ गठबंधन किया जबकि इससे पहले वर्ष 2002 और 2007 में लोकमंच बीजेपी के साथ रही थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.