Published On : Mon, Apr 5th, 2021

‘भरतवाडा में टीकाकरण केंद्र शुरू करें’

Advertisement

लकडगंज ज़ोन सभापति के निर्देश: स्थान का किया निरीक्षण

नागपुर: पूर्व नागपुर में लकडगंज ज़ोन के अंतर्गत आने वाले भरतवाड़ा परिसर में टीकाकरण केंद्र जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश लकड़गंज ज़ोन के सभापति मनिषा अतकरे ने अधिकारियों को दिए.

वार्ड 4 के अंतर्गत आने वाले भरतवाडा मनपा स्कूल में टीकाकरण की व्यवस्था करने की दृष्टी से स्कूल का निरीक्षण किया गया. इस टीकाकरण केंद्र के शुरू होने से भारत नगर, सुभान नगर, नेताजी नगर, शिक्षक कॉलनी, साई नगर, आभा कॉलोनी, गुलमोहर नगर, गौरी नगर, ओम नगर, तलमले ले-आऊट, दुर्गा नगर, लक्ष्मी नगर, विजय नगर, धरम नगर, भोलेश्वर नगर, शिवशंभु नगर परिसर के नागरिक निकटवर्ती स्थान पर टीकाकरण का लाभ ले सकेंगे. इस बात को ध्यान में रखते हुए भरतवाड़ा के मनपा स्कूल में टीकाकरण केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है, सभापति मनिषा अतकरे ने कहा. इस दौरान सहायक आयुक्त साधना पाटिल, स्वास्थय अधिकारी डॉ. भैसारे, नायडू, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक ठवकर, सूरज अरसपुरे, तुषार राउत, सागर भिवगड़े, चंदु घारपेंडे, अनुज अरसपुरे आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.