Published On : Mon, Apr 5th, 2021

बीजली पोल से टकराने​ से वाहन चालक की मौत

Advertisement

नागपुर. एक तेज़ रफ़्तार दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रणधीर दुधराम लांडगे (43) मृतक का नाम है.

वह ऑर्डनन्स फॅक्टरी परिसर का निवासी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणधीर अपने टू व्हीलर से तुलानी चौक, ऑर्डनन्स फॅक्टरी की ओर जा रहा था. काफी तेज़ रफ़्तार होने की वजह से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल के साथ वाहन और चालक की ज़ोरदार टक्कर हुई. इस दुर्घटना में रणधीर गंभीर रूप से ज़खमी हो गया.

उसे इलाज के लिए फ़ौरन एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.