
नागपुर: जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते फैलाव के चलते होने वाली जान का नुकसान टालने के लिए बड़े पैमाने पर तरल ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जाता है. मौजूदा हालत में कई निजी व सरकारी अस्पताल ऑक्सिजन की कमी से जूझ रहे हैं. अस्पताल में अबाधित ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ऑक्सिजन उत्पादकों को अपनी क्षमता के अनुसार अधिकतम उत्पादन करने का निर्देश सरकार ने दिया है.
अतः बुटीबोरी स्थित इनॉक्स एअर प्रोडक्शन प्रा.लि., एमआयडीसी में उत्पादित होने वाले सौ प्रतिशत ऑक्सिजन का प्रयोग केवल चिकित्सा संबंधित कार्यों के लिए करने के निर्देश जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने दिया है.
इस संदर्भ में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत ने जिले में ऑक्सिजन सप्लाई की स्थिति का जायज़ा लिया. जिले में बड़े पैमाने में ऑक्सिजन की आवश्यकता है और इसके लिए मंत्रालय स्तर पर विचार विमर्श किया गया है. गुजरात और मध्यप्रदेश से आनेवाली सप्लाई नियमित रूप से शुरू रखने के निर्देश दिए गए हैं. सभी स्थानीय ऑक्सिजन सप्लायर के साथ भी जिला प्रशासन निरंतर संपर्क में है.
भांडेवाडी में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम के साथ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JUNE 2026 #news...
बीएसएनएल केबल चोरी रैकेट का पर्दाफाश.. #nagpurnews #crime #latestnews #newsupdate
आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.. #maharashtranews #latestnews #newsupdate
42 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित ...#news #newsupdate #latestnews #vidarbha #maharashtranews
MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन बाप-बेटा गिरफ्तार..#nagpurnews #crime #mddrugs #latestnews








