Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चोरों ने उड़ाया 3.65 लाख का माल

Advertisement

नागपुर: बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत सिंगापुर  सिटी स्थित एक फ्लैट में सेंध लगाकर  अज्ञात चोरों ने नगदी सहित करीब 3  लाख 65 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना के समय पूरा परिवार घर को ताला लगाकर बाहर  गांव किसी काम से गए हुए थे।खास  बात चोरों ने फ्लैट के मुख्य दरवाजे को  डुप्लीकेट चाबी की मदद से खोला था और उसके बाद इस चोरी की वारदात को  अंजाम दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के  अनुसार फरियादी बेलतरोड़ी परिसर  के सिंगापुर सिटी, फ्लैट नंबर 404,  मिलेनियम गोटाल पांजरी बेसा रोड,  बेलतरोड़ी निवासी भोजराज रामाजी  बोकड़े (39) हैं। 10 दिसंबर के  दरमियान भोजराज अपने  परिवार के साथ फ्लैट  को ताला लगाकर बाहर  गांव किसी काम  से गए हुए थे।

उसी  दौरान अज्ञात चोरों ने  डुप्लीकेट चाबी की मदद से  फ्लैट के मुख्य दरवाजे का  ताला खोला और घर में  रखी लोहे की अलमारी के  लॉकर को जिसमें पासवर्डथा खोलकर  उसमें रखी नकदी 50 हजार सहित  करीब 3 लाख 65 हजार रुपयों के माल को चुरा लिया। पूरा परिवार जब अगले दिन घर पहुंचा तब उन्हें इस चोरी की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.