Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सोनेगांव में प्री-वेडिंग शूट के बहाने 6.60 लाख की चोरी, फोटोग्राफर से ठगी

Advertisement

नागपुर: सोनेगांव थाना क्षेत्र में प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने तेलंगाना से बुलाए गए एक फोटोग्राफर से 6.60 लाख रुपये के कैमरे, लेंस और मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती कर फोटोग्राफर को नागपुर बुलाया, फिर होटल में शराब पार्टी के दौरान उसका सामान लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी जिस कैब से तेलंगाना से नागपुर आया था, उसका किराया भी नहीं चुकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तेलंगाना निवासी 40 वर्षीय मुरलीधर रेड्डीनायक घुगलावत, जो पेशे से फोटोग्राफर हैं, उनकी करीब दो महीने पहले कार्तिक चौधरी अक्किनेनी से पहचान हुई थी। आरोपी ने उन्हें बताया कि उसके दोस्त की शादी है और नागपुर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक अनुभवी फोटोग्राफर की जरूरत है। इसी बहाने उसने उन्हें तुरंत नागपुर बुलाया।

Gold Rate
July 15 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शराब पार्टी के बाद कैमरे और मोबाइल लेकर फरार

आरोपी ने फोटोग्राफर को सोनेगांव क्षेत्र के एक होटल में ठहराया। रात में दोनों ने शराब पार्टी की। शिकायत के अनुसार, जब फोटोग्राफर नशे की हालत में था, तब आरोपी उसके महंगे कैमरे, लेंस, दो मोबाइल फोन और अन्य उपकरण, जिनकी कुल कीमत लगभग 6.60 लाख रुपये है, लेकर फरार हो गया।

Advertisement

कैब चालक से भी की धोखाधड़ी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चेल्पूर मंडल (तेलंगाना) से जिस कैब में नागपुर आया था, उसका किराया भी नहीं चुकाया। इस संबंध में कैब चालक ने भी पुलिस में अलग से शिकायत दर्ज कराई है।

CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी

सोनेगांव पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मामले में फोटोग्राफर और कैब चालक दोनों फरियादी हैं।

Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges