Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कमाल चौक में आधी रात फायरिंग, मकोका आरोपियों के बीच गैंगवार की आशंका

Advertisement

नागपुर: शहर के कमाल चौक स्थित शनिचरा मार्केट इलाके में गुरुवार देर रात कथित गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग की इस घटना में शामिल दोनों पक्ष मकोका (MCOCA) के आरोपी बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गैंगवार या आरोपियों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने वाले का नाम जगदीश जबकि जिस पर फायरिंग हुई उसका नाम अजय बताया जा रहा है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और पुराने विवादों की भी जांच की जा रही है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पांचपावली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल किया हुआ कारतूस का खोखा बरामद कर जब्त किया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की जांच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

गैंगवार की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं

घटना के बाद कमाल चौक, शनिचरा मार्केट और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में यह मामला आपसी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा पाया जाता है, तो शहर में सक्रिय अपराधी गिरोहों के बीच टकराव का एक और बड़ा मामला सामने आ सकता है।

फिलहाल नागपुर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.