Published On : Fri, May 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में 6 गोवंशीय मवेशियों की चोरी, वाठोडा इलाके में हड़कंप

Advertisement

नागपुर : नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र में गोवंशीय मवेशियों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर तबेले से 6 मवेशी चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए मवेशियों की कुल कीमत करीब 1 लाख 24 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 6 मई की शाम 6 बजे से 7 मई की सुबह 5 बजे के बीच की है। शिकायतकर्ता मोरेश्वर कवडूजी सयाम ने अपने 16 गोवंशीय जनावर प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर के पास, हनुमान मंदिर के पीछे स्थित तबेले में बांधकर रखे थे।

इसी दौरान अज्ञात चोर तबेले से 4 लाल रंग की गाय और 2 सफेद रंग के बछड़ों को चोरी कर ले गए। सुबह जब तबेले की जांच की गई, तब चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले में वाठोडा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा सालुंके मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

नागपुर के वाठोडा इलाके से 6 गोवंशीय मवेशी चोरी
1.24 लाख रुपये के मवेशी लेकर फरार हुए चोर
तबेले से गाय और बछड़े चोरी होने से हड़कंप
वाठोडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.