Published On : Fri, May 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में दो छात्राओं की आत्महत्या से सनसनी

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दर्दनाक घटनाएं
Advertisement

नागपुर शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक मामला पांच पावली थाना क्षेत्र का है, जहाँ इंजीनियरिंग की छात्रा ने फ्लाईओवर से छलांग लगाकर जान दे दी, जबकि दूसरा मामला बजाज नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पहली घटना पांच पावली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय श्रीना गडपायले, जो बीई प्रथम वर्ष की छात्रा थीं, ने कामठी रोड स्थित व्हाइट हाउस के पास फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रीना कलमेश्वर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम परिजनों को त्रिरपुड़े अस्पताल से फोन आया, जिसमें बताया गया कि श्रीना ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उपचार के दौरान देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना बजाज नगर थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनगर इलाके की है। यहाँ 15 वर्षीय सानवी येसकड़े ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सानवी कक्षा दसवीं की छात्रा थीं। पुलिस को घटना की जानकारी मेडिकल अस्पताल से मिली, जहाँ सानवी को मृत अवस्था में लाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

दो अलग-अलग घटनाओं में दो छात्राओं की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल किसी भी परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.