नागपुर: सीताबर्डी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर वाहन चोरी और घरफोड़ी की चार वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी को मोर भवन बस स्टॉप के पास हाथ में चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मोर भवन बस स्टॉप के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर हंगामा कर रहा है और राहगीरों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना के आधार पर सीताबर्डी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान 21 वर्षीय इशू रवि सोनटके, निवासी वसंतराव नायक झोपड़पट्टी, नागपुर के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सीताबर्डी थाना क्षेत्र में दो वाहन चोरी, जबकि एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक घरफोड़ी और एक वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 2 लाख 30 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नागपुर शहर के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के 10 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अन्य आपराधिक वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं।
मामले की आगे की जांच सीताबर्डी पुलिस द्वारा जारी है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





