नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की दोपहिया वाहन और घरफोड़़ी का सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से वाहन चोरी के 10 और घरफोड़़ी के एक मामले सहित कुल 11 मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी के वाहनों के साथ तहसील क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने जाल बिछाकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों में शहानवाज शाह उर्फ गुलजार शाह, फैजान खान तथा दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे और बाद में बेचने की कोशिश करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 10 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद की हैं। इसके अलावा तहसील थाना क्षेत्र में हुई एक घरफोड़़ी से संबंधित 1 लाख 36 हजार रुपये का सामान भी जब्त किया गया है।
जांच के दौरान यशोधरा नगर, धंतोली, सीताबर्डी, कपिल नगर और कोराडी थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 10 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। वहीं तहसील थाना क्षेत्र की एक घरफोड़़ी की वारदात भी सुलझाई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शहानवाज शाह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, जबकि दोनों नाबालिग पेंटिंग का कार्य करते हैं। गिरोह में शामिल फैजान खान गैरेज संचालक है, जो चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने में मदद करता था।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि गिरोह अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





