Published On : Sat, Dec 10th, 2016

जय बाघ की जाँच के लिए टीम नागपुर पहुँची

Advertisement
Tiger Jai

File Pic


नागपुर :
 बीते 18 अप्रैल से लापता बाघ को खोजने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एसआईटी की तीन सदस्यीय समिति नागपुर पहुँची है। यह समिति जय की गुमशुदगी से लेकर अब तक हुए घटनाक्रम की जाँच करेगी। उमरेड करांडला जंगल में रहने वाला विश्वप्रसिद्ध बाघ जय कई महीनो से लापता है। जय की गुमशुदगी के बाद वन्यप्रेमीयो की दखल और मीडिया रिपोर्ट की वजह से वनविभाग पर खासा दबाव बना पर वनविभाग अब तक जय की खोजबीन करने में नाकामियाब ही साबित हुआ। इसी बीच जय का शिकार होने का भी संशय लगातार व्यक्त किया गया। हालांकि वनविभाग,राज्य और केंद्र सरकार के वनमंत्री इस संशय को लगातार नकारते रहे। सरकार जय की खोज के लिए वनविभाग के साथ युद्धस्तर पर महीनो भिड़ा रहा पर कामियाबी नहीं मिली। दूसरी ओर जय के जिन्दा होने के सबूत मिलने की जानकारी भी वनविभाग ने दी लेकिन उसका अब तक कही कोई अता पता नहीं है।

सांसद नाना पटोले ने जय की हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी। इतना ही नहीं उन्होंने जय की गुमशुदगी को लेकर संसद में सवाल भी पूछा। जय की प्रसिद्धि की वजह से उसे देखने के लिए देश भर के वन्यजीव प्रेमी उमरेड करांडला के जंगल में पहुँचते थे। जिनमे भारी निराशा है। केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय समिति अब जय से जुड़े सभी मसलो की जाँच की करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस समिति की निगरानी में जय जुड़े मामले की तफ्तीश की जायेगी। हालांकि वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसी की समिति के नागपुर पहुँचने की आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं होने की बात कही है।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above