Published On : Sat, Dec 10th, 2016

रेलमंत्री की मध्यस्थता के बाद मराठा आंदोलनकारियों को मिली विशेष ट्रेन

Advertisement

sureshprabhu

नागपुर : नागपुर शीतकालीन अधिवेशन के दौरान निकाले जाने वाले मराठा क्रांति मूक मोर्चे के लिए भाग लेने वाले आंदोलनकारी विशेष ट्रेन से नागपूर पहुँचेगे। आगामी 14 दिसंबर को नागपुर में मराठा -कुनबी समाज आरक्षण के साथ अन्य माँगो को लेकर आंदोलन करेगे। इस आंदोलन में भाग लेने पहुँचने वालो के लिए सीएसटी और वाशिम से दो विशेष ट्रेन चलायी जाएगी। आंदोलनकारियों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था खुद रेलमंत्री सुरेश प्रभु की मध्यस्थता के बाद हुआ है।

मोर्चे के आयोजको के मुताबिक उन्होंने खुद पैसे भरकर इस दो ट्रेनों को बुक करने की कोशिश की थी। लेकिन रेलवे ने उनकी माँग को ख़ारिज कर दिया था जिसके बाद रेल मंत्री से संपर्क किया गया। रेलमंत्री सुरेश प्रभु की मध्यस्थता के बाद भारतीय रेल से दो विशेष ट्रेन मुहैय्या कराने की हामी दी। और बाकायदा ट्रेन उपलब्ध कराने का आदेश दिया। वाशिम और मुंबई सीएसटी से निकलने वाली ट्रेन के छूटने का समय और वक्त को तय करने का नियोजन शुरू है।

गौरतलब हो की मराठा समाज के लिए आरक्षण और कोपरडी कांड के आरोपियों को फाँसी की सजा के साथ किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के साथ ही अन्य माँगो को लेकर मराठा समाज से राज्य भर में आंदोलन किया। अधिवेशन के दौरान निकलने वाला मोर्चा भव्य और विशाल होने का दावा आयोजको का है। जिसमे लाखो लोगो के पहुँचने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.