नागपुर: शहर में सीमेंट सड़कों के निर्माण का काम लगातार जारी रहेगा। शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में सड़क निर्माणकार्य जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 301 करोड़ रुपए के सीमेंट सड़क निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। यह जानकारी महापौर प्रवीण दटके ने दी है। जिसमें 100-100 करोड़ रुपए का योगदान राज्य सरकार, नागपुर सुधार प्रन्यास और मनपा देगी। इस निधि के माध्य से 39 सीमेंट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस सन्दर्भ में 50-50 करोड़ के 6 पॅकेज में टेंडर निकाले जाएंगे। विभागीय समिति की मंजूरी के बाद जल्द ही निविदा प्रकाशित की जाएगी।
ज्ञात हो कि पहले चरण में 115 करोड़ रुपए के सीमेंट सड़क का निर्माणकार्य यूनिटी नामक कंपनी ने किया। दूसरे चरण में 324 करोड़ के 40 सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसके तहत 2-3 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। शेष के कामों के टेंडर भी हो गए जिसमें से कुछ के काम भी शुरू हैं।
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...
पाचपावली में नाबालिग समेत महिला से छेड़छाड़ की दो घटनाएं #NagpurNews #crime...
सौतेली माँ का सौतेले बेटे को 'हवस' का शिकार बनाने का आरोप...




