
नागपुर – नागपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कॉलेज, फेटरी-काटोल रोड स्थित माहुरझरी परिसर में आयोजित प्रथम NIT अंतरराष्ट्रीय FIDE रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता-2026 में FIDE मास्टर सिद्धांत गवई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 12 जुलाई को श्री स्वामी समर्थ बहुउद्देशीय संस्था, नागपुर तथा NIT कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रतियोगिता में पुणे के नमित चव्हाण ने दूसरा और साई शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विनय बुरहानपुरे को सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाड़ी तथा श्रद्धा बजाज को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को FIDE, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन, महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन और चेस एसोसिएशन नागपुर की मान्यता प्राप्त थी। प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों से आए 217 अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 495 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे यह नागपुर की अब तक की सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिताओं में शामिल हो गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री साई शिक्षण संस्था के अध्यक्ष अनिल देशमुख ने किया। समापन समारोह में विजेताओं को कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 95 ट्रॉफियां और 100 से अधिक पदक देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन की निरीक्षक समिति के सदस्य एस. एस. सोमन, चेस एसोसिएशन नागपुर के सचिव भूषण श्रीवास, श्री स्वामी समर्थ बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष नूतन रेवतकर, NIT कॉलेज के प्राचार्य अमोल देशमुख तथा एडवोकेट शिबा ठाकूर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. जितेंद्र कोतेवार, प्रो. धीरज मेघे, प्रो. तुषार शेळके, भूषण टेकाडे, राहुल कदम, आफरीन शेख सहित शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) आईए शिवा अय्यर रहे। उनके साथ उपमुख्य निर्णायक एफए अमित टेंभुर्णे तथा अन्य निर्णायकों की टीम ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। समापन अवसर पर कॉम्बैट चेस अकादमी के निदेशक आकाश रेवतकर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...
मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बच्चू कड़ू का रवि राणा को जवाब |...
नागपुर में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई #NagpurNews #MDDrugs #Mephedrone...
ईंट भरने के विवाद में मजदूर की हत्या ...#maharashtranews #nagpurnews #news #vidarbha
रवि राणा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला #MaharashtraPolitics #RaviRana #UddhavThackeray #ShivSena
अमरावती को मिले नए नगर आयुक्त | #MaharashtraNews #MunicipalCorporation #MunicipalCommissioner #news





