Published On : Sun, Jun 30th, 2019

श्री लोहाणा सेवा मंडल ने किया मेधावियों का सत्कार

Advertisement

नागपुर: श्री लोहाणा सेवा मंडल की ओर से 2018-19 में ली गई 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में मेरिट मंे आए विद्यार्थियों का सत्कार समारोह हिवरी नगर स्थित समाज भवन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष भावेश पोंदा ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल के पूर्व प्रमुख महेंद्र भाई सौजानी, अतिथि विशेष मंडल की महिला समिति की संयोजिका श्रीमती हेमा बेन राजा थीं. मंच पर अतिथियों के साथ मंडल के पूर्व प्रमुख राजेश भाई पोंदा, मंडल के सचिव गिरीश भाई सूबा उपस्थित थे।

महेंद्र भाई सौजानी व हेमा बेन राजा ने इस अवसर विद्यार्थियों को उनकी कामयाबी के लिए बधाई दी व उज्वल भविष्य शुभकामनाओं के साथ मार्गदर्शन किया। अध्यक्षीय भाषण में भावेश भाई ने कहा कि विद्यार्थियों की कामयाबी के लिए विद्यार्थियों के साथ ही उनके माता-पिता का भी सत्कार होना चाहिए. बच्चांे ने खुद के परिवार का व समस्त समाज का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों व पालकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की व मंडल का आभार जताया.

Gold Rate
Feb 19th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के पालकगण, मंडल के पूर्व प्रमुख, समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महिला समिति, सहयोगी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बिपिन तन्ना, सागर पलन ने किया. आभार प्रदर्शन मंडल के सहसचिव कन्हैयालाल सेजपाल ने किया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement