Published On : Sun, Sep 29th, 2019

शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को चुनावी मैदान में उतारा, वर्ली से लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई में वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से यह खबर सामने आई है. पार्टी के 53 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा कि चुनाव में शिवसेना को ‘ठाकरे’ का चेहरा मिलेगा. इसके बाद पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए भी दावेदारी पेश कर सकती है.

25 साल के आदित्य ठाकरे अगस्त महीने की शुरुआत में जन आशीर्वाद यात्रा पर थे. इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को, खासकर युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ना था. शिवसेना के कुछ सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि आदित्य ठाकरे उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. अब तक शिवसेना चुनाव में बिना किसी चेहरे के उतरी है लेकिन अब उसने रणनीति बदलने का फैसला किया है.

अगर आदित्य को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का ऐलान शिवसेना की ओर से किया जाता है तो उसकी सहयोगी बीजेपी के साथ टकराव तय है. बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह मुख्यमंत्री पद अपने पास रखेगी. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार है.

आदित्य (29) ठाकरे परिवार के ऐसे दूसरे चेहरे होंगे जो चुनावी मैदान में उतरेंगे. इससे पहले राज ठाकरे की चचेरी बहन शालिनी ठाकरे (49) लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव हार गई थीं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.