Published On : Mon, Jul 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

प्रेम संबंध के विवाद में हुए खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देसी कट्टा और चाकू बरामद
Advertisement

नागपुर: यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी शानू उर्फ गोलू वैद्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मकोका (MCOCA) के तहत भी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 16 मई की रात एनआईटी स्थित रीगल सेलिब्रेशन के पीछे प्रेम संबंध को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता रेहान इकबाल शेख अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था। इसी दौरान आरोपी शानू वैद्य, कारण निमजे और उनके 10 से 12 साथी मौके पर पहुंचे।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राथमिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के दोस्त अमित के एक युवती से प्रेम संबंध को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर रेहान के साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल रेहान को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के बाद यशोधरा नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, मुख्य आरोपी शानू उर्फ गोलू वैद्य घटना के बाद से फरार चल रहा था।

Advertisement

पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान शानू ऑटोमेटिक चौक से ईटा भट्टी चौक की ओर दोपहिया वाहन से जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देसी कट्टा और चाकू बरामद हुआ। रिकॉर्ड की जांच में वह इस मामले का वांछित आरोपी निकला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण में मकोका के तहत भी कार्रवाई की गई है। फिलहाल यशोधरा नगर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir  #Ratnagiri #EducationNews

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police  #IllegalWeapon #Arrest

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

मानेवाड़ा दहन घाट में दिनदहाड़े खूनी झड़प, पुराने विवाद में युवक की हत्या

मानेवाड़ा दहन घाट में दिनदहाड़े खूनी झड़प, पुराने विवाद में युवक की...

मेलघाट आश्रमशाला में फिर छात्र बीमार #maharashtranews #amravati #ashramshala #bhojan #viral

मेलघाट आश्रमशाला में फिर छात्र बीमार #maharashtranews #amravati #ashramshala #bhojan #viral

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges