Published On : Fri, Aug 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

श्री शनिदेव जन्मोत्सव एवं शनि मंदिर स्थापना दिवस पर पाँच दिवसीय धार्मिक आयोजन 12 अगस्त से

Advertisement

नागपुर: श्रावण कृष्ण पक्ष की हरियाली जिवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्री शनिदेव जन्मोत्सव एवं श्री शनि मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 अगस्त 2026 (बुधवार) से 16 अगस्त 2026 (रविवार) तक पुराना शनि मंदिर, लोहापुल, सीताबर्डी, नागपुर में आयोजित होगा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए श्री शनिदेव मनोकामना अखंड ज्योत, शनि अभिषेक, शनि शांति पाठ एवं नवग्रह पीड़ा निवारण के विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था की गई है। 12 से 16 अगस्त तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी। मनोकामना पूर्ति हेतु संकल्प राशि ₹701 निर्धारित की गई है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालु शनि मूर्ति अभिषेक, मुख्य प्रतिमा अभिषेक, शनि शांति पूजा-पाठ एवं जाप में भाग ले सकेंगे। साथ ही तेल ज्योत, प्रज्वलित नवग्रह ज्योत तथा शुद्ध घी ज्योत अर्पित करने की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिदिन प्रातः शनि अभिषेक, सायंकाल श्री शनिदेव मंगलोत्सव, अखंड ज्योत प्रज्वलन, महाआरती, शनि शांति पूजा-पाठ, हवन तथा समापन दिवस पर महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्रह दोष, शनि पीड़ा, व्यापार में बाधा, नौकरी संबंधी समस्याएँ, विवाह में विलंब, आर्थिक संकट, पारिवारिक क्लेश एवं मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के निवारण के लिए विशेष प्रार्थनाएँ की जाएँगी। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Advertisement

प्रमुख आयोजक:

  • पं. विजय शर्मा – 9011980889
  • पं. आनंद शर्मा – 9822361031

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.