
नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करने और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 में पीड़िता युवती की आरोपी 22 वर्षीय विट्ठल नगर निवासी संदीप संजय उमरकर से पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, जिसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने किराये के मकान पर कई बार बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए।
शिकायत में आरोप है कि जब युवती ने आरोपी का विरोध किया तो उसने फोटो सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने कथित तौर पर युवती के फोटो उसके परिचितों को भी भेज दिए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर हुडकेश्वर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...
मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime
मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर
वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...
नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...
रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra




