
नागपुर: कपिल नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन की टक्कर से एक 4 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा एनआईटी गार्डन के पास बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। प्लॉट नंबर 409 निवासी 4 वर्षीय आदित्य दिनेश खोबरागड़े सड़क किनारे मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से आए एक दोपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा उछलकर दूर जा गिरा।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसा कैद हुआ है।
हादसे के बाद परिजन तत्काल आदित्य को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। बच्चे के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इधर, कपिल नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार दोपहिया चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने नागरिकों से रिहायशी इलाकों में वाहन धीमी गति से चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...
बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news
महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...
बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ
राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...




