Published On : Fri, May 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटने की सनसनीखेज वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर : नागपुर के सक्करदरा इलाके में देर रात नाकाबंदी के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वाहन जांच के दौरान रुकने का इशारा करने पर एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और उन्हें कार के बोनट पर करीब 250 मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना देर रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। सक्करदरा थाना क्षेत्र में भांडे प्लॉट चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की होंडा सिटी कार (MH-49-BK-6212) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया।

लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में कार आगे बढ़ा दी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस हवलदार हर्षद इंदल वासनिक को टक्कर मार दी। आरोप है कि आरोपी उन्हें कार के बोनट पर करीब 250 मीटर तक घसीटते हुए गुरुदेव नगर रोड की ओर फरार हो गया। घटना में पुलिसकर्मी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

घायल हर्षद वासनिक ट्रैफिक शाखा में तैनात हैं। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान 32 वर्षीय प्रसनजीत राज रत्न रामटेके, निवासी बहादुरा, के रूप में की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा है।

इस घटना ने शहर में ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले एमआईडीसी इलाके में भी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.