Published On : Fri, May 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कपिलनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

17 वर्षीय किशोरी को धमकाकर किया दुष्कर्म, कुख्यात आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
Advertisement

नागपुर : कुख्यात अपराधी समीर अली ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर की वारदातआरोपी का आपराधिक इतिहास, पुलिस को पूर्व में भी थी तलाश पीड़िता के बयान पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार नागपुर शहर के कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत एक किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक कुख्यात अपराधी है और उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी लिहाजा घटना के 5 दिन बाद बच्ची ने हिम्मत कर परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित 17 वर्ष की है कपिल नगर थाना परिसर में ही रहती है और कैटरिंग का काम करती है। आरोपी 22 वर्षीय समीर अली जावेद अली बताया जा रहा है। समीर अली के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया है। आरोपी समीर अली क्षेत्र में दादागिरी के लिए कुख्यात है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना 8 मई, की बताई जा रही है। आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती मिलने के लिए बुलाया था । बताया जा रहा है कि आरोपी के डर के चलते पीड़िता तब उस से मिलने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसका मुंह दबाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसके साथ इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। साथ ही, उसने पीड़िता को यह भी धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके माता-पिता की हत्या कर देगा। गुंडे की धमकी के चलते पीडिता 5 दिन तक चुप रही। आखिरकार उसने हिम्मत कर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस थाने में आकर शिकायत कार्रवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी समीर अली को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग

कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग

ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions

ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice #ShivSenaUBT #Politics #news

चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding  #MaharashtraNews #newsupdate

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate

कामठी में बंद घर पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर गहने-नकदी साफ #Crime #NagpurCrime #HouseTheft #News

कामठी में बंद घर पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर गहने-नकदी साफ...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges