Published On : Wed, Jul 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चाकू की नोक पर सिक्योरिटी गार्ड से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की, चाकू के हत्थे से हमला कर घायल किया और जेब से नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, किशोर विठ्ठलराव तरारे, जो पेशे से सिक्योरिटी गार्ड हैं, मंगलवार को कुंभार टोली स्थित देशी शराब दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सोनू उर्फ राजू पाठक और आकाश संजय खाते ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जब किशोर ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने चाकू के हत्थे से किशोर के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उनकी जेब से ₹1,170 लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद नंदनवन पुलिस ने लूट, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनू उर्फ राजू पाठक के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.