
सावनेर: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) 2026-27 के तहत आयोजित जिला और विभागीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में सावनेर तालुका ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
26 सितंबर से 30 सितंबर और 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में सावनेर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
14 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन
14 वर्ष के बालक-बालिका आयु वर्ग में अद्वेद बिसेन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं नेल्सन माट, ईश्वरी मालवे, शामिली जांगड़े, हिमांशी बोबडे, मैशर शेख और सानी ने रजत पदक जीते।
शौर्य आवते, ओम सूर्यवंशी, सिद्धांत बाली, वात्सल्य भोंगड़े, हिमांशु आमने और रेहाली सोनवाने ने कांस्य पदक हासिल कर सावनेर का नाम रोशन किया।
17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में भी पदकों की बारिश
17 वर्ष के बालक-बालिका आयु वर्ग में फैज़ शेख, पूर्वा खुसपारे, तनिष्का गुरारीकर, परिणीता जोगी और सायाली बनकर ने स्वर्ण पदक जीते।
वहीं 19 वर्ष के आयु वर्ग में रिया गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विभागीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी सावनेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अवेद बिसेन, पूर्वा खुसपारे और तनिष्का गुरारीकर ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी जगह पक्की की।
तीनों खिलाड़ियों का चयन 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
सावनेर तालुका ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बसवार, सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष किशोर ढुंढेले तथा यूसीएन न्यूज के स्थानीय संवाददाता मुकेश झरबड़े ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ताइक्वांडो प्रशिक्षकों प्रशांत राउत, विजय कुहिटे, ऋषिकेश भालेराव, करण नानवटकर, प्रतीक बंभोरे, वृषभ चौधरी, प्रेमकुमार गायकवाड़ और भावेश सहारे को दिया।
कार्यक्रम का संचालन सायाली बनकर ने किया।
संवाददाता किशोर ढुंढेले सावनेर…




