
सावनेर: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सावनेर क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीषबाबू देशमुख ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में श्री गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति की स्थापना की। इस अवसर पर शहर के पामकोट लॉन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना, अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नागपुर जिला ग्रामीण (काटोल) के अध्यक्ष मनोहर कुंभारे, उपाध्यक्ष रामराव मोवाडे, सावनेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजूभाऊ घुगल, वाटर सप्लाई चेयरमैन महेश चकोले, प्लानिंग चेयरमैन नीलेश पाटे, पूर्व नगरसेवक लक्ष्मीकांत दिवते और हितज्योति आधार फाउंडेशन के संस्थापक हितेश बंसोड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा पवन सतपुते, वैभव माखे सहित सावनेर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
गणपति बप्पा की पूजा, अभिषेक और महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
संवाददाता: किशोर ढुंढेले, सावनेर




