Published On : Thu, Aug 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सावनेर में मृत बंदर को कचरा गाड़ी में ले जाने का आरोप, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Advertisement

सावनेर: करंट लगने से मृत एक बंदर के शव को कथित तौर पर नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग ने मृत बंदर के शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सावनेर में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना की सूचना नगर परिषद प्रशासन को दी गई। आरोप है कि इसके बाद मृत बंदर के शव को सामान्य कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालकर ले जाया जा रहा था।

Gold Rate
Sept 28,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 49,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामले की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड मौके पर पहुंचे और कचरा गाड़ी को रुकवाकर मृत बंदर को नीचे उतरवाया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारी विजय गंगावणे को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदर के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि मृत वन्यजीवों के शवों को संभालने के लिए नगर परिषद के पास क्या व्यवस्था है। यदि इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया मौजूद है, तो सामान्य कचरा परिवहन वाहन में वन्यजीव का शव ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी।

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने मांग की है कि नगर परिषद प्रशासन मामले को गंभीरता से ले और भविष्य में मृत वन्यजीवों के सुरक्षित एवं नियमानुसार प्रबंधन और निस्तारण के लिए स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करे।

फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका और मृत बंदर के शव को ले जाने की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.