Published On : Wed, Sep 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कुणाल ढाबा के पास बस-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल

बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर; प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर
Advertisement

कुणाल ढाबा के पास बस-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल

नागपुर: सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के कुणाल ढाबा के पास 29 सितंबर को बस और बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे पहले सावनेर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक MH-49-BZ-4054 नागपुर से सावनेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक क्रमांक MH-40-DB-6776 से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नेहल कामले (30), निवासी सावनेर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सावनेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजू घुगल ने समाजसेवी एवं मृत्युंजय दूत हितेश बनसोड़ को सूचना दी। इसके बाद हितज्योति आधार फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सावनेर सरकारी अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नेहल की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया। हादसे में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

सावनेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता किशोर ढुंढेले सावनेर…

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.