Published On : Sat, Nov 16th, 2019

संतोष आंबेकर पर एक और मामला

Advertisement

नागपुर. अपराधी से ठग बने संतोष आंबेकर पर धोखाधड़ी समेत जान से मारने की धमकी देने का एक और मामला दर्ज किया गया है. लकड़गंज थाने में आंबेकर और उसके साथी अरविंद द्वारकाभाई पटेल पर कम कीमत में सोना दिलाने के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी और फिर जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने का नया आरोप लगा है.

जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई निवासी शामराव मानकुमरे ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आंबेकर और पटेल ने मिलकर उसे कम कीमत में सोना दिलाने का लालच दिया. शामराव ने उन पर विश्वास कर लिया. इसके बाद उन्होंने आंबेकर और पटेल की बातों में आकर 1 करोड़ की भारी भरकम रकम दी ताकि सस्ते दाम में अधिक सोना खरीद सकें.

काफी दिनों तक सोना नहीं मिलने पर शामराव ने अपनी रकम वापसी मांगी तो दोनों आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. शामराव ने पुलिस को बताया कि आंबेकर ने उसके साथ गालीगलौज करके फर्जी एक्सीडेंट में जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आंबेकर ने शामराव से 25 लाख की फिरौती भी मांगी. शामराव की शिकायत पर लकड़गंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

25 तक रिमांड
उधर, सोनेगांव थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने आंबेकर और पटेल को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जेल से गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया और पीसीआर की मांग की. कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. जांच जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.