Published On : Sat, Nov 16th, 2019

राशिफल 16 नवंबरः तुला से वृश्चिक की ओर चले सूर्य, प्रभाव जानें

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में होगा। इसके साथ ही आज मध्य रात्रि में सूर्य तुला से वृश्चिक में जाने वाले हैं। ऐसे में तुला से जाते हुए सूर्य और मिथुन में गोचररत चंद्रमा का राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा देखिए।

मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की उम्मीद कम है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा हो सके तो टालें। भाग्य 60% तक साथ देगा।

मिथुन: आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है। भाग्य 65% साथ देगा।

सिंह: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ भी होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

कन्या:आज आपका सितारा अनुकूल है। आज लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।

तुला: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

वृश्चिक: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। भाग्य 60% तक साथ देगा।

धनु: अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मकर: आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी, कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है, शत्रु बलहीन रहेंगें। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। भाग्य आज आपका 80% साथ देगा।

कुंभ: कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 72% तक साथ देगा।

मीन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा। भाग्य आपका 55% साथ देगा।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj Roshan

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka #parlour #crime #newsupdate

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges