Published On : Wed, May 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सालईमेंढा तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, छुट्टी मनाने गए थे पांच दोस्त

नागपुर के हिंगणा तहसील में दर्दनाक हादसा
Advertisement

नागपुर जिले के हिंगणा तहसील अंतर्गत सालईमेंढा तालाब में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने तालाब पर पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पांच दोस्त घूमने के लिए सालईमेंढा तालाब गए थे। इसी दौरान 19 वर्षीय आदित्य रामचंद्र चहांदे और 19 वर्षीय अभिषेक अमीरचंद सिरसाम नहाने और तैरने के लिए तालाब में उतरे। कुछ ही देर में दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

दोनों के साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी गई।

Gold Rate
June 30,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 40,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी मिलते ही हिंगणा पुलिस और नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब शाम 7 बजे दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।

मृतकों की पहचान आदित्य रामचंद्र चहांदे निवासी राजीवनगर MIDC तथा अभिषेक अमीरचंद सिरसाम निवासी सिंदवाड़ा, वर्तमान निवासी निलडोह हिंगणा के रूप में हुई है। दोनों युवक रॅमसन कंपनी में कार्यरत थे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों की नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी से पहले सभी दोस्त दोपहर में घूमने निकले थे, लेकिन यह outing दर्दनाक हादसे में बदल गई।

फिलहाल हिंगणा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
आरडी फार्म हाउस कार्रवाई पर फिलहाल रोक

आरडी फार्म हाउस कार्रवाई पर फिलहाल रोक

नागपुर में कार बेचने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी

नागपुर में कार बेचने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी

दानवे के घर चोरी की कोशिश

दानवे के घर चोरी की कोशिश

इमामवाड़ा में ऑटो में महिला से छेड़छाड़, तृतीयपंथी आरोपी गिरफ्तार

इमामवाड़ा में ऑटो में महिला से छेड़छाड़, तृतीयपंथी आरोपी गिरफ्तार

ग्राहक बनकर पहुंचे, 38 सोने की बालियां लेकर हुए फरार

ग्राहक बनकर पहुंचे, 38 सोने की बालियां लेकर हुए फरार

टीईटी पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन

टीईटी पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges